Article 370 का इरादा सही, एजेंडा चलाने वाले आलोचकों की परवाह न करें : आदित्य धर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2024

फिल्मकार आदित्य धर ने बृहस्पतिवार को अपनी आगामी फिल्म आर्टिकल 370 का बचाव करते हुए कहा कि वह एजेंडा चलाने वाले उन आलोचकों की परवाह नहीं करते, जो उनकी फिल्म को दुष्प्रचार बता रहे हैं।

आदित्य धर ने कहा, ‘‘फिल्म का इरादा सही है और जब तक मैं फिल्मकार, निर्माता और निर्देशक हूं, इरादा हमेशा सही रहेगा। जिस दिन इरादा गलत होगा, मैं फिल्में बनाना बंद कर दूंगा। इसलिए, मुझे इसकी परवाह नहीं है कि लोग क्या कहते हैं, खासकर वे लोग जो किसी विशेष एजेंडा से प्रेरित आलोचक हैं।’’

उन्होंने यहां फिल्म का ट्रेलर जारी किए जाने के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आम तौर पर उन आलोचकों के बारे में नहीं सोचता जो इसे दुष्प्रचार कहते हैं। मुझे लगता है कि यह उनके दिमाग में दुष्प्रचार है, जो उन्हें इस फिल्म को दुष्प्रचार के रूप में देखने पर मजबूर करता है। आर्टिकल 370 भारत केंद्रित फिल्म है। यह एक अविश्वसनीय कहानी है। यह मेरे द्वारा अब तक सुनी गई सर्वश्रेष्ठ कहानियों में से एक है।

प्रमुख खबरें

Mecca Pact सिर्फ नाम का, पाकिस्तान नहीं किसी काम का, अब मदद की गुहार के साथ इजरायल की तरफ सऊदी ने किया रुख

छोटे निवेशकों के आकर्षण के लिए NSE IPO का प्राइस बैंड रखा गया कम, आशीष चौहान ने दी जानकारी

सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता अभियान: 5 वर्षों में कबाड़ बेचकर जुटाए ₹5100 करोड़

Kashmir में पहली बार Theatre Conference का आयोजन, नाट्य विरासत को मिलेगा बढ़ावा