अनुच्छेद 370 इतिहास बना, पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर वापस लेना जल्द हकीकत बनेगा : विहिप नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

जम्मू| विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र जैन ने रविवार को यहां कहा कि संविधान का अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन गया हैऔर पाकिस्तान एवं चीन के अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर को वापस लेना जल्द ही हकीकत बनेगा।

इस रैली में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के विस्थापित लोगों ने भी हिस्सा लिया, जो राज्य से और राज्य के बाहर से आए थे। इनके अलावा इसमें पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, फिल्म अभिनेता और निर्माता मुकेश ऋषि भी शामिल हुए।

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर को मुक्त कराने के नारों बीच विहिप नेता ने कहा, ‘‘चाहे आप मुआवजा चाहते हों या अपने पूर्वजों और शारदा पीठ जैसे धार्मिक स्थलों की जमीन... आपने जो संकल्प लिया है, वह जल्द ही वास्तविकता बनने वाला है।’’ जैन ने कहा कि यह मुद्दा हिंदू और मुस्लिम से संबंधित नहीं है क्योंकि 1947 में पाकिस्तानी हमलावरों ने कई राष्ट्रवादी मुसलमानों को भी मार डाला था।

नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पर पिछले कुछ दशकों में शासन करने वाले कुछ परिवारों की भूमिका अब समाप्त हो गयी है तथा अब जम्मू कश्मीर में केवल देश और राज्य की जनता का शासन चलेगा। विहिप नेता ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया है और अब इसकी बहाली संभव नहीं है। यह इतिहास का हिस्सा बन गया है।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का