अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद कितना बदला जम्मू-कश्मीर की दूसरी कड़ी में देखिये सीमावर्ती गांवों के विकास की कहानी

By नीरज कुमार दुबे | Jul 27, 2021

नमस्कार, प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क की खास पेशकश अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से कितना बदला जम्मू-कश्मीर में आप सभी का स्वागत है। इस विशेष कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में आज बात करेंगे कश्मीर के दूरदराज या सीमावर्ती गांवों की और जानेंगे कि क्या उन तक पहुँचा है केंद्र का विकास। भारत की आजादी के सात दशकों से ज्यादा समय बाद भी क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई ऐसा भी क्षेत्र हो सकता है देश में जहाँ अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुँची हो। अनुच्छेद 370 रहने तक जम्मू-कश्मीर में बहुत से ऐसे क्षेत्र थे जहाँ बिजली नहीं पहुँची थी। अब केंद्र सरकार की सभी योजनाएँ वहां लागू हैं तो कमाल होता जा रहा है। आइये आज आपको लिये चलते हैं जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के कदला गांव में। केंद्र की 'सौभाग्य योजना' के तहत आखिरकार कदला गांव के सभी 25 घरों में अब बिजली आ गई है। स्थानीय लोग खुश हैं कि उन्हें अपने घरों में रोशनी करने के लिए अब लकड़ी जलाने या मोमबत्ती जलाने की जरूरत नहीं रह गयी है।

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र में मतभेद दूर करने, नागरिकों की सर्वोत्तम क्षमता को सामने लाने की ताकत है: राष्ट्रपति

आपको कैसी लगी प्रभासाक्षी की पेशकश इसके बारे में राय जरूर दीजियेगा और हाँ 6 अगस्त तक विशेष रूप से चलने वाली हमारी इस श्रृंखला को अवश्य देखते रहिये क्योंकि बदलते कश्मीर की कहानी सबकी जुबां पर होनी ही चाहिए।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट