Sydney Terror Attack । बॉन्डी बीच पर बच्चों समेत 12 की मौत, यहूदी उत्सव था निशाना

By एकता | Dec 14, 2025

रविवार शाम ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित बॉन्डी बीच पर बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस भयानक आतंकी हमले में एक पुलिस अधिकारी और बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 29 अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला 'चानुका बाय द सी' नाम के एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जो यहूदी त्योहार हनुक्का की शुरुआत के मौके पर आयोजित किया गया था। गोलीबारी शुरू होने के समय सैकड़ों लोग बच्चों के खेल के मैदान के पास बॉन्डी बीच पार्क में इकट्ठा थे।

इसे भी पढ़ें: बॉन्डी बीच पर हुए भयानक हमले की PM Modi ने की कड़ी निंदा, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई

हमलावर की पहचान हुई

पुलिस ने हमलावरों में से एक की पहचान नवीद अकरम (24) के रूप में की है। जांच के तहत सिडनी के बॉनिरिग स्थित उसके घर पर छापा मारा जा रहा है।

NSW पुलिस कमिश्नर माल लैन्योन ने बताया कि एक बंदूकधारी को पुलिस ने मौके पर ही मार गिराया। जबकि, दूसरे हमलावर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल होने वालों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। कमिश्नर लैन्योन ने चेतावनी दी है कि घायलों के लगातार अस्पताल आने के कारण मरने वालों की संख्या बदलती रह सकती है।

प्रमुख खबरें

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा

Asian Games: Deepak Punia ने 97kg Wrestling में जीता Bronze Medal, 60 साल का सूखा खत्म

Bhadohi Hospital में गर्भवती को भर्ती न करने पर भड़की LJP Ram Vilas, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल