परिवार के साथ देखी Article 370, समस्या की जटिलता को दिखाती है फिल्म : Rajnath Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने यहां एक सिनेमाहाल में सपरिवार जाकर आर्टिकल 370 फिल्म देखी। सिंह ने कहा कि यह फिल्म समस्या की ‘‘जटिलता’’ और उसके ‘‘चुनौतीपूर्ण समाधान’’ को दर्शाती है।

उन्होंने लिखा, यह फिल्म दिखाती है कि यह समस्या कितनी जटिल और समाधान कितना चुनौतीपूर्ण था। साथ ही यह फिल्म महिला सशक्तिकरण का भी अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करती है। मैं इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक एवं सभी कलाकारों को प्रभावी प्रस्तुतिकरण के लिए बधाई देता हूं।

केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को रद्द कर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था। साथ ही उसे केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में विभाजित कर दिया था। यह फिल्म 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले 23 फरवरी को रिलीज हुई, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Trump का दावा बड़ा झूठ, Iran ने कहा Strait of Hormuz पूरी तरह बंद, जल्द बनेगा नया प्रतिबंधित क्षेत्र

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और संदिग्ध फंडिंग का आरोप, TMC सांसद Nadimul Haque के उर्दू अखबार से जुड़ी जगहों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

Aadhaar Card Photo Update: क्या ऐप से बदल सकती है फोटो? जानिए UIDAI का सही Process

Emotional Intimacy Tips: सिर्फ फिजिकल क्लोजनेस नहीं, दिलों की दूरी भी मिटाना जरूरी, ऐसे मजबूत करें इमोशनल कनेक्शन