कला निर्देशक थोटा थरानी को फ्रांस का ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ सम्मान, भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण

By रेनू तिवारी | Nov 13, 2025

प्रसिद्ध कला निर्देशक थोटा थरानी को प्रतिष्ठित फांसीसी सम्मान नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स के लिए चुना गया है। एलायंस फ्रैंकेइस मद्रास ने यह घोषणा की। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और जाने-माने निर्माता उदयनिधि स्टालिन और निर्देशक व अभिनेता प्रभुदेवा ने बुधवार को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कला निर्देशक थोटा थरानी को फ्रांस सरकार द्वारा प्रतिष्ठित शेवेलियर पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि चार सितंबर को उन्होंने ब्रिटेन के दौरे पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंट एंटनी कॉलेज में प्रसिद्ध समाज सुधारक थांथाई पेरियार (ई वी रामास्वामी) के चित्र का अनावरण किया था जिसे थरानी ने बनाया था।

इसे भी पढ़ें: Dharmendra को अस्पताल से छुट्टी मिली, अब घर पर ही होगा इलाज, हेमा मालिनी ने कहा- तबियत में हो रहा सुधार

स्टालिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बुधवार को कहा, ‘‘गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई करने वाले थोटा थरानी को यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत की महान हस्तियों की श्रेणी में शामिल होते देखना सम्मान की बात है। आपको उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई।’’

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘मैं प्रसिद्ध कला निर्देशक थोटा थरानी को प्रतिष्ठित फ्रांसीसी सम्मान ‘शेवेलियर’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’

बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार कला निर्देशन में उनकी कई उत्कृष्ट उपलब्धियों के मुकुट में एक और अनमोल रत्न के रूप में चमकता रहे।’’

एलायंस फ्रैंकेइस मद्रास की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत में फ्रांस के राजदूत टी. माथू 13 नवंबर को थरानी को फ्रांस के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक को प्रदान करेंगे।’’ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से शीर्ष बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, समकालीन कलाकार भारती खेर, संगीत निर्देशक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया सहित अन्य को सम्मानित किया जा चुका है।

इस बीच, अभिनेता और निर्देशक प्रभुदेवा ने भी अपनी एक्स टाइमलाइन पर इस कला निर्देशक को बधाई दी। प्रभुदेवा ने लिखा, "थोटा थारानी सर को फ्रांस सरकार द्वारा प्रतिष्ठित शेवेलियर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई।" 

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल