आज के दौर में सबकुछ मुमकिन, जेटली बोले- पाक से आर-पार को सरकार तैयार

By अंकित सिंह | Feb 27, 2019

पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बड़ा बयान दिया है। एक कार्टक्रम में जेटली ने कहा कि वर्तमान हालात में कुछ भी संभव है। जेटली ने कहा कि जब अमेरिका पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मार सकता है तो हम क्यो नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तान की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। 

इस बीच पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही नापाक हरकतों को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास में हाई लेवल बैठक चल रही है। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुलाई गई है। जिसमें एनएसए चीफ अजीत डोभाल, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कई वरिष्ठ मंत्री शामिल है।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा