अरुण जेटली बोले, तीन तलाक विधेयक के विरोध ने उदारवादियों का किया पर्दाफाश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि तीन तलाक विधेयक के विरोध ने ‘छद्म उदारवादियों का पर्दाफाश’ कर दिया है। साथ ही, उन्होंने महिलाओं के लिए न्याय की तुलना में ‘कट्टरपंथी‘वोट बैंक को ज्यादा प्राथमिकता देने को लेकरकांग्रेस पर भी प्रहार किया। जेटली ने एक ब्लॉग में कहा कि उदारवादियों को मौखिक तलाक (तलाक ए बिद्दत) के तहत महिला के साथ हुए भेदभाव और अन्याय का विरोध करना चाहिए था। लेकिन इस मामले में विधेयक के पक्ष में कोई भी नहीं बोला, जबकि यह विधेयक अन्याय को समाप्त करेगा। 

इसे भी पढ़ें: तीन तलाक बिल पर बोले PM मोदी, मुस्लिम माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का हक मिला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा कि इस पार्टी ने देश पर लंबे वक्त तक हुकूमत की है और इस दौरान इसने कई ‘‘पर्सनल लॉ’’ में संशोधन किया, ताकि उन्हें बदलती सामाजिक मनोदशा में स्वीकार्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन जब शरीयत की बात की जाती है, तब वे डर जाते हैं।’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा