खंडवा से लड़ने के लिए अरुण यादव ने किया मना, आलाकमान को भेजा पत्र

By सुयश भट्ट | Oct 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस में  सियासी समीकरण बदल रहे हैं। कल तक खंडवा सीट से टिकट मिलने का दावा ठोकने वाले अरुण यादव ने अब उपचुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। अरुण यादव ने दिल्ली जाकर उपचुनाव लड़ने में असमर्थता जताई।

उन्होंने कहा कि आज कमलनाथ जी, मुकुल वासनिक जी से दिल्ली में व्यक्तिगत तौर पर मिलकर अपने पारिवारिक कारणों से खण्डवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी प्रत्याशी न बनने को लेकर लिखित जानकारी दे दी है, अब पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी मैं उनके समर्थन में पूर्ण सहयोग करूंगा ।

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक से दिल्ली में मुलाकात कर यादव ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। वहीं अरुण यादव के हटने से कांग्रेस के लिए टिकट देना आसान हो गया है। ऐसा बताया कि रहा है कि खंडवा सीट को लेकर कांग्रेस जल्द कोई फैसला ले सकती है।

इसे भी पढ़ें:MP बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कमलनाथ पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस कर रही है आपस मे रेस 

वहीं कांग्रेस के इस घमासान पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि ‘चुनाव लड़ने का आशीर्वाद दिया तभी मैं समझ गया था कि राजा ने खेल कर दिया है। दो दिन पहले दिग्विजय सिंह ने अरुण यादव को ट्वीट कर दी थी खंडवा से चुनाव लड़ने की शुभकामनाएं।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये