MP में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने की अपने पहले प्रत्याशी की घोषणा

कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से नितेंद्र सिंह को टिकट दिया है। नितेंद्र सिंह स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे हैं। बता दें कि बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन से पृथ्वीपुर सीट खाली हुई थी।
भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने पहले प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से नितेंद्र सिंह को टिकट दिया है। नितेंद्र सिंह स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे हैं। बता दें कि बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन से पृथ्वीपुर सीट खाली हुई थी।
इसे भी पढ़ें:उपचुनाव से पहले बीजेपी में टिकटों के लिए चल रही है उठापटक, बंद कमरों में हो रही है चर्चा
दरअसल प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।
अन्य न्यूज़












