अरुणाचल: आवासीय स्कूल में आग लगने से एक छात्र की मौत, तीन अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2025

अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले में शनिवार देर रात एक सरकारी आवासीय स्कूल में आग लगने से एक छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान लुखी पुजेन (आठ), तनु पुजेन (9) और तायी पुजेन (11) के रूप में हुई है और उनका पश्चिम सियांग जिले के आलो स्थित जोनल जनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जबकि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए मोनीगोंग कस्बे से 17 किलोमीटर दूर स्थित इस सुदूर गांव में पुलिस की एक टीम भेजी गई है। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली की सुविधा नहीं है, ऐसे में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ताडाडगे गांव में भारतीय सेना की आखिरी चौकी से ठीक पहले पापिकुरुंग स्थित है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup: भारतीय महिला टीम ने Pakistan को 7 विकेट से हराया

Bihar Flood: गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पार, 11 जिलों में 16 लाख लोग बेहाल

UP में बाढ़ का असर घटा, अब केवल 14 जिले प्रभावित: CM Yogi Adityanath

Sir Ganga Ram Hospital के डॉक्टरों ने महिला के गले से निकाला 15x10 सेमी का Thyroid Tumor