अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उन्हें ‘‘भारत की आंतरिक सुरक्षा का वीर प्रहरी’’ और ‘‘संगठनात्मक कौशल एवं राजनीतिक दूरदर्शिता का प्रतीक’’ बताया।

खांडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह की अटूट प्रतिबद्धता और परिवर्तनकारी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका ‘‘दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारत की एकता और प्रगति के आधार स्तंभ हैं’’।

खांडू ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आपके मार्गदर्शन में राष्ट्र नयी ऊंचाइयों को छू रहा है तथा प्रत्येक भारतीय में आत्मविश्वास और गौरव की भावना जागृत हो रही है।’’ खांडू ने कहा, ‘‘ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और असीम ऊर्जा प्रदान करे ताकि आप इसी प्रकार भारत माता की सेवा करते रहें। जय भारत, जय तिरंगा।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी