अरविंद केजरीवाल छह जून को गुजरात के महेसाना में रोड शो करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

अहमदाबाद|  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल छह जून को गुजरात के महेसाना शहर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे और रोड शो करेंगे। आप के एक नेता ने शनिवार को कहा कि रोड शो के दौरान केजरीवाल एक सभा को संबोधित करेंगे।

महेसाना में, वह एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालेंगे, जो शहर के नगर निगम शॉपिंग सेंटर से शुरू होगी। वह रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे। चुनाव से पहले, आप खुद को गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।

गुजरात में यह दूसरी तिरंगा यात्रा है, जिसमें केजरीवाल हिस्सा लेंगे। इससे पहले, उन्होंने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो अप्रैल को अहमदाबाद में अपना पहला रोड शो किया था।

केजरीवाल का गुजरात दौरा आप की तीन सप्ताह की ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन पर हो रहा है। आप नेताओं ने यात्रा के दौरान गुजरात के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचने की कोशिश की, ताकि लोगों को अपनी चिंताओं को व्यक्त करने का मौका दिया जा सके।

परिवर्तन यात्रा 15 मई को शुरू हुई थी और पांच जून को समाप्त होगी। केजरीवाल ने 11 मई को गुजरात के राजकोट का दौरा किया था। उन्होंने एक मई को भारतीय ट्राइबल पार्टी के प्रमुख छोटू वसावा के साथ भरूच में ‘आदिवासी संकल्प महासम्मेलन’ को संबोधित किया था।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Red Fort Car Blast पर UNSC रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा, धमाके के तार Al Qaeda in the Indian Subcontinent से जोड़े

Shravan Special: महादेव पूजा में वर्जित हैं ये चीजें, Shiv Puja में न करें ये Mistakes

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल