हिमाचल में अरविंद केजरीवाल ने मांगे 5 साल, सात मिनट के भाषण में जनता के सामने रखा अपना विजन

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2022

पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी अपने विस्तार की संभावनाएं तलाशने अन्य राज्यों में पैर पसारने में लगी है। गुजरात में रोड शो के बाद अब बारी हिमाचल प्रदेश की। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडी में रोड शो किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल ने भी तय कर लिया है। यहाँ भी जनता पुरानी राजनीति से तंग आ चुकी है, लोग यहाँ भी नई ईमानदार राजनीति चाहते हैं। हिमाचल के मंडी में आज लोगों ने दिल खोल कर आम आदमी पार्टी का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सात मिनट के अपने भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश को लेकर अपना मिशन और विजन जनता के सामने रखा। पंजाब का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल और भष्ट्राचार पर प्रहार जैसी बातों का उल्लेख किया। 

केजरीवाल ने कहा कि हमें राजनीति करने नहीं आती, हमें करप्शन ख़त्म करना आता है। 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के लोगों ने करके दिखा दिया, इस बार चाबी आपके हाथ में है। इस बार हिमाचल प्रदेश में क्रांति होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंडी में कहा कि भगवंत मान को 20 दिन हुए है पंजाब का मुख्यमंत्री बने हुए। इन 20 दिनों में उन्होंने पंजाब से भ्रष्टाचार को ख़त्म कर दिया।

अगर हमने 20 दिनों में भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया तो इन्होंने 75 साल में क्यों नहीं किया? क्योंकि हमारी नियत साफ है। हम ईमानदार है। 

पंजाब और दिल्ली में भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ बल्कि वहां ख़त्म हो गया है। 

केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल के लोग चाहते हैं कि केजरीवाल जी का "काम की राजनीति" मॉडल हिमाचल में भी आये।

केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल ने भी तय कर लिया है। यहाँ भी जनता पुरानी राजनीति से तंग आ चुकी है, लोग यहाँ भी नई ईमानदार राजनीति चाहते हैं। 

हिमाचल प्रदेश में तीसरी पार्टी आ सकती है, यह स्‍पष्‍ट हो गया है व भाजपा और कांग्रेस में इसका डर भी बैठ गया है।

भाजपा और कांग्रेस को जनता की चिंता नहीं है, इन्‍हें अपनों से ही बारी नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि 60 साल के लोग भी खुद को यूथ का नेता बताते हैं।

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म