मंडी में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, दिल्ली CM बोले- अब हिमाचल प्रदेश में भी 'क्रांति' होनी चाहिए

kejriwal and mann
अंकित सिंह । Apr 6 2022 3:29PM

पंजाब जीत के बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात पहुंचे थे जहां उन्होंने रोड शो किया था। आज कि दोनों नेता हिमाचल प्रदेश में हैं। हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।

पंजाब में एकतरफा जीत के बाद आम आदमी पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी लगातार दूसरे राज्यों में अपने विस्तार की कोशिश कर रही है। पंजाब की जीत के बाद पार्टी ने इस साल होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब जीत के बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात पहुंचे थे जहां उन्होंने रोड शो किया था। आज कि दोनों नेता हिमाचल प्रदेश में हैं। हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया। अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि अगर हमने 20 दिनों में भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया तो इन्होंने 75 साल में क्यों नहीं किया? क्योंकि हमारी नियत साफ है। हम ईमानदार है। पहले दिल्ली में भ्रष्टाचार ख़त्म किया फिर पंजाब में। अब यहां ख़त्म करना है कि नहीं करना। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को 20 दिन हुए है पंजाब का मुख्यमंत्री बने हुए। इन 20 दिनों में उन्होंने पंजाब से भ्रष्टाचार को ख़त्म कर दिया। भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ बल्कि वहां ख़त्म हो गया है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ मामले में आरोपियों को नहीं मिली जमानत, HC ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने नहीं किया निर्देशों का सम्मान

केजरीवाल ने कहा कि हम आम लोग हैं, हम नहीं जानते कि राजनीति कैसे की जाती है। इसके बजाय, हम लोगों के लिए काम करना, स्कूल बनाना और भ्रष्टाचार खत्म करना जानते हैं। भगवंत मान के सीएम बनने के बाद से हमने पंजाब में सिर्फ 20 दिनों में भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। अब हिमाचल प्रदेश में भी 'क्रांति' होनी चाहिए।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़