Arvind Kejriwal की जमानत पर चल रही थी सुनवाई, अचानक हुआ इमरान खान का जिक्र, वकील ने कहा- हमारे देश में ऐसा नहीं हो सकता

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2024

अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका को लेकर दिल्ली की अदालत में आज सुनवाई हुई। सीबीआई के मामले को लेकर सुनवाई इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी क्योंकि ईडी के केस में अभी हाल में ही अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। ऐसे में सीबीआई के केस में जमानत मिलने की स्थिति में उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा। दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। आज मुहर्रम का दिन यानी छुट्टी का दिन था। लेकिन केजरीवाल की अर्जी पर हाई कोर्ट को खोला गया और सुनवाई हुई। अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को इंशोरेंस अरेस्ट बताया। उन्होंने कहा कि सीबीआई नहीं चाहती कि केजरीवाल को किसी भी तरह से बाहर निकलने दिया जाए। वो उन्हें जेल में रखना चाहती है। 

इसे भी पढ़ें: Kejriwal को राहत नहीं, HC ने सुरक्षित रखा फैसला, CBI अरेस्ट के खिलाफ दायर की थी अर्जी

क्या वे मुझे (अरविंद केजरीवाल) तब तक हिरासत में रख सकते हैं जब तक मैं उन्हें वह जवाब नहीं दे दूं जो वे सुनना चाहते हैं? जिस क्षण मैं कहता हूं, 'मैं निर्दोष हूं और मैंने कुछ नहीं किया,' यह एक टालमटोल वाला उत्तर बन जाता है। मेरे द्वारा कही गई हर बात एक टालमटोल वाला उत्तर है... मैं जो कह रहा हूं वह सच है, वह नहीं जो पूछताछकर्ता सुनना चाहता है। सिंघवी ने कहा कि विडंबना यह है कि मेरी पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी (आप) है, सभी को जमानत मिल रही है लेकिन मुझे नहीं। उन्होंने कहा कि सोते समय रक्त शर्करा 50 तक चला गया है। यह चिंता का कारण है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप