लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को कितना चैलेंज दे पाएंगे अरविंद केजरीवाल? जानें ताजा सर्वे के नतीजे

By अंकित सिंह | Jul 30, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 में अब लगभग डेढ़ वर्षो का समय है। सभी राजनीतिक दल अब 2024 के हिसाब से अपनी अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने की कोशिश में जुट गई हैं। वर्तमान परिस्थितियों में देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक कद अभी भी देश में बहुत बड़ा दिखाई देता है। हालांकि यह बात सच है कि कोरोना महामारी, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को चुनौती देता है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 2024 में जो लोकसभा के चुनाव होंगे, उसमें भाजपा अपनी सरकार बना पाएगी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वह कौन सा नेता है जो सबसे ज्यादा चुनौती देता दिखाई दे रहा है? इसको लेकर इंडिया टीवी और मैटराइज सर्वे की ओर से एक रिपोर्ट तैयार किया गया है।

पीएम की रेस में सबसे आगे कौन

सर्वे के मुताबिक अब भी प्रधानमंत्री पद की रेस में नरेंद्र मोदी का नाम सबसे आगे हैं। देश में 48 फ़ीसदी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी भी इस पद पर देखना चाहते हैं। राहुल गांधी के पक्ष में 11% लोग हैं। ममता बनर्जी को इस पद के लिए 8 फ़ीसदी लोगों का समर्थन है। सोनिया गांधी के पक्ष में 7 फ़ीसदी लोग हैं। मायावती और शरद पवार को छह-छह फ़ीसदी लोग प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। हालांकि इस रेस में अरविंद केजरीवाल काफी पीछे नजर आ रहे हैं। उन्हें सिर्फ 5 फ़ीसदी लोग ही पीएम की पसंद मान रहे हैं। 4 फ़ीसदी लोग नीतीश कुमार के पक्ष में, 3 फ़ीसदी लोग चंद्रशेखर राव और 2 फ़ीसदी लोगों की पसंद प्रियंका गांधी हैं।

इसे भी पढ़ें: कांगो में भारत के 2 जवानों की हत्या पर एक्शन में पीएम मोदी, UN महासचिव से की बात, तुरंत कार्रवाई की मांग की

मोदी को कौन दे दो सबसे बड़ा चैलेंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में अभी देश में किसी नेता का कद दिखाई नहीं देता है। कांग्रेस के गिरते ग्राफ के बीच दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी देश के कई राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश में है। पंजाब में हाल में ही उसने विधानसभा का चुनाव जीता है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या अरविंद केजरीवाल मोदी को चुनौती देते दिखाई देंगे? फिलहाल वह इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। राहुल गांधी को लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा चैलेंजर मान रहे हैं। राहुल गांधी के पक्ष में 23 फ़ीसदी लोग खड़े हैं। वहीं 19 फ़ीसदी लोगों का मानना है कि अरविंद केजरीवाल मोदी को चैलेंज दे सकते हैं। 11 फ़ीसदी लोग ममता बनर्जी के पक्ष में हैं। वहीं, 8 फ़ीसदी लोग नीतीश कुमार को पीएम मोदी का चैलेंजर मानते हैं। सर्वे में यह बात भी सामने आया है कि अगर अभी देश में लोकसभा के चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी को सिर्फ 5 सीटें मिल सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर

Reliance का मास्टरस्ट्रोक! Jio IPO की खबर से Share Market में तूफ़ान, निवेशकों के खिले चेहरे।

T20 World Cup: Marizanne Kapp की तूफानी पारी ने तोड़ा भारत का विजय रथ, South Africa ने 6 विकेट से हराया

Wimbledon में फिर गरजेगीं Serena Williams, Wild Card से 4 साल बाद Grand Slam में Comeback.