Ram Mandir दान में करोड़ों का घोटाला? Kejriwal का सवाल- FIR क्यों नहीं, कौन हैं वो बड़े नाम?

By एकता | Jun 21, 2026

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर कमेटी की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर के चंदे से करोड़ों रुपये की चोरी हो गई है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार होने के बावजूद अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Gas Leak: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया लीक से मचा कोहराम, 2 की दर्दनाक मौत, 46 की हालत गंभीर

केजरीवाल का सीधा सवाल, सरकार किसे बचा रही है? 

आप प्रमुख ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है? उन्होंने मांग की कि इस पाप में शामिल लोग चाहे कितने भी रसूखदार या बड़े क्यों न हों, उन्हें तुरंत जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए क्योंकि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था की रक्षा करना सबसे जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: NEET छात्रों के लिए PM Modi ने पेश की मिसाल, Delhi Airport पर 45 मिनट तक रोकी अपनी उड़ान

'चंदा' शब्द पर विश्व हिंदू परिषद की कड़ी आपत्ति

दूसरी तरफ, विश्व हिंदू परिषद ने इस पूरे मामले और विपक्ष के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। विहिप ने शुक्रवार को कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में जो धन अर्पित किया जाता है, उसे चंदा कहना करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का अपमान है। विहिप ने अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि की चोरी का झूठा आरोप लगाने वालों को आड़े हाथों लिया और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश