NEET छात्रों के लिए PM Modi ने पेश की मिसाल, Delhi Airport पर 45 मिनट तक रोकी अपनी उड़ान

PM Modi
ANI
एकता । Jun 21 2026 5:06PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के दिन छात्रों के हित को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर अपना काफिला 45 मिनट तक रोके रखा। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण परीक्षा केंद्रों तक जा रहे छात्रों को ट्रैफिक की किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीट यूजी 2026 री-एग्जाम दे रहे छात्रों के लिए एक बेहद सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी तय उड़ान में थोड़ी देरी की ताकि एग्जाम सेंटर जा रहे छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी या ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। आज दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद पीएम मोदी सीधे अपने आवास जाने के बजाय करीब 45 मिनट तक वहीं रुके रहे।

एग्जाम टाइमिंग को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का विमान अपने तय समय पर उड़ान भर सकता था या उनका काफिला एयरपोर्ट से निकल सकता था। लेकिन, दोपहर 2 बजे से होने वाली नीट परीक्षा के कारण एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में हजारों छात्रों की आवाजाही चल रही थी। पीएम मोदी ने फैसला लिया कि वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रतिबंधों की वजह से छात्रों को सेंटर पहुंचने में देरी न हो जाए, इसलिए वे खुद एयरपोर्ट पर ही रुक गए।

इसे भी पढ़ें: Ajmer: NEET Re Exam सेंटर पर बुर्के को लेकर हंगामा, Police के दखल के बाद शांत हुआ मामला

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के फैसले की जमकर तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले की सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स और पेरेंट्स ने इसे छात्रों के हित को सबसे आगे रखने वाला एक बेहतरीन निर्णय बताया। आपको बता दें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन पहले से ही काफी अलर्ट मोड पर हैं और छात्रों की सुविधा के लिए हर स्तर पर खास इंतजाम किए गए हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़