केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया, ‍ओवैसी भी पढ़ेंगे: आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया है और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी से भी ऐसा ही करने की उम्मीद की जाती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को मतदान होना है, जिसके मद्देनजर चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। आदित्यनाथ ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत विपक्ष इस बात को पचा नहीं पा रहा है कि जिन समस्याओं ने देश को जकड़ रखा है, उनका समाधान है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या मंदिर का भी जिक्र किया। आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल ने अब हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में आप औवेसी को भी यह पढ़ते हुए देखेंगे। निश्चित रूप से ऐसा होगा। केजरीवाल ने सोमवार को एक न्यूज चैनल से कहा था कि उन्हें हिंदू होने के लिये भाजपा के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने मंच पर हनुमान चालीसा भी पढ़ी थी।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी