तिहाड़ जेल में बिगड़ रही अरविंद केजरीवाल की तबियत, वजन हो रहा लगातार कम

By रितिका कमठान | Apr 03, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में बंद है। जेल में बंद होने के बाद से ही उनकी तबियत नासाज बताई जा रही है। सूत्रों ने खुलासा किया है कि अरविंद केजरीवाल की सेहत खराब है। वहीं उनका वजन भी कम हो गया है।

पार्टी के मुताबिक गिरफ्तार होने के बाद उनका वजन 4 से 5 किलो तक काम हो गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी के इस दावे का तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने विरोध किया है और इसे अफवाह बताया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की तबीयत तो ठीक है। जेल के डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहना है।

आम आदमी पार्टी के दावे को झूठा बताते हुए तिहाड़ जेल के सूत्रों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जब जेल आए थे तब उनका वजन 55 किलो था और अभी उनका वजन 55 किलो ही है। जेल में अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक है उनका शुगर लेवल भी नॉर्मल आया है। वहीं उनका शुगर लेवल रैंडम 170 दर्ज किया गया है। जेल के सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह उठकर उन्होंने योग किया और ध्यान लगाए। इसके अलावा उन्होंने अपने बारे में वॉक भी की है। 

प्रमुख खबरें

मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, रायबरेली में उठाए सवाल

NZ Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी का प्रस्ताव, Tech Companies पर लगेगा भारी Penalty

CM Yogi का Ajay Rai पर ताबड़तोड़ हमला, बोले- भाई के हत्यारे के सामने हुए नतमस्तक, हमने भूसी निकाल दी