पूर्ण राज्य के नाम पर बेवकूफ बना रहे हैं अरविंद केजरीवाल: दिल्ली कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्ण राज्य के अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह पूर्ण राज्य के नाम पर बेवकूफ बना रहे हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने संवाददाताओं से कहा कि पुडुचेरी और दिल्ली में फर्क है। दिल्ली एक विशेष मामला है। दिल्ली की तुलना दूसरे राज्यों से नहीं हो सकती है। यहां पर पूर्ण राज्य को लेकर बहुत बड़ी प्रक्रिया है। वह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल को भी पता है कि पूर्ण राज्य का दर्जा संभव नहीं है, लेकिन वह सिर्फ दूसरों को जिम्मेदार ठहराने के लिए यह सब कर रहे हैं।

लिलोठिया ने कहा कि शीला दीक्षित मुख्यमंत्री थीं तो एक समय केंद्र में भाजपा की सरकार थी। उस समय भी मुद्दे थे, लेकिन उसे हल किया गया। केजरीवाल सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। वह सिर्फ दूसरों को जिम्मेदार ठहराकर अपने आप को बचाना चाहते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर वह पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी तथा दिल्ली में उप राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र को स्पष्ट करने के लिए कानून में संशोधन करेगी। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने राहुल गांधी को पत्र लिखा और आग्रह किया कि वह दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के मामले पर पुनर्विचार करें।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका