कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं केजरीवाल: अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2022

नयी दिल्ली| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को आरोप लगाया कि कश्मीर के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं जबकि उनके मुंह से आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ एक शब्द नहीं निकल रहा है।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए ‘‘मजबूर किया’’ जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जो हुआ था, वही दोबारा हो रहा है। केजरीवाल पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने एक बयान में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल को हर विषय पर सिर्फ़ राजनीति करनी है।

उन्हें विषयों की समझ नहीं है, देश की समझ नहीं है और गंभीर से गंभीर विषय भी उनके लिए राजनीति करने का अवसर है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश भारत के अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है और आतंकी घटनाओं की एक स्वर में निंदा कर रहा है, केजरीवाल के मुंह से आतंकियो व अलगाववादियों के लिए भर्त्सना का एक शब्द नहीं फूट रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जो सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करता हो, सत्ता के लिए खालिस्तनियों, देश विरोधी ताक़तों से हाथ मिला लेता हो, वह भला आतंकियों की निंदा किस मुंह से करेंगे।’’

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लिए जितना इन आठ सालों में किया उतना देश की कोई भी सरकार आज तक नहीं कर पाई। हाल के दिनों में इस केंद्र शासित प्रदेश में हुई आतंकी घटनाओं को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए ठाकुर ने दावा किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘बख्शे नहीं जाएंगे…, जैसे पहले वालों का हुआ है, इनका भी समुचित इलाज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन