कृषि से जुड़े तीन विधेयकों को केजरीवाल ने बताया किसान विरोधी, कहा- पार्टी इनके विरोध में करेगी मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2020

नयी दिल्ली। कृषि से संबंधित तीन विधेयकों को आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘‘किसान-विरोधी’’ बताते हुए बृहस्पतिवार को केंद्र से इन्हें वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि संसद में आप इन विधेयकों के खिलाफ मतदान करेगी। राज्यसभा में आप के तीन सांसद और लोकसभा में एक सांसद है। 

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार संसद के मौजूदा मानसून सत्र में सोमवार को किसानों से संबंधित किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता विधेयक तथा आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 लेकर आई है। 

इसे भी पढ़ें: SAD के लिए किसान हित सर्वोपरि, संसद में विधेयकों के खिलाफ मतदान करेगी पार्टी: सुखबीर बादल 

आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पारित हो गया। ये विधेयक किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य दिलाने, कृषि उपज के बाधा मुक्त व्यापार को सक्षम बनाने के साथ ही किसानों को अपनी पसंद के निवेशकों के साथ जुड़ने का मौका प्रदान करने से संबंधित हैं।

प्रमुख खबरें

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था