क्या है आम आदमी पार्टी का आगे का प्लान, राघव चड्ढा ने विस्तार से दी जानकारी, बोले- केजरीवाल बनेंगे PM

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटो की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि अन्य दल आम आदमी पार्टी के मुकाबले काफी पिछड़ चुके हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी की आगे की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू-कैप्टन के करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल, सोनू सूद की सियासी पारी पर लग सकता है पूर्ण विराम 

उन्होंने कहा कि एक पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी के लिए यह एक जबरदस्त दिन है, क्योंकि आज हम एक राष्ट्रीय पार्टी बन गए हैं। हम अब एक क्षेत्रीय पार्टी नहीं हैं। ईश्वर हमें और अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद दें। वह एक दिन देश का नेतृत्व करें। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा ने 2012 में स्थापित आम आदमी पार्टी की तुलना में दो राज्यों को जीतने में बहुत अधिक समय लिया।

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान