काश! आर्यन खान अपने पापा शाहरूख से यह पांच चीजें सीख लेते तो जेल जाने से बच जाते

By रेनू तिवारी | Oct 28, 2021

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में जेल में बंद है। उनकी बेल के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया गया। सिनेमा जगत के लोगों ने सोशल मीडिया पर भर-भर के ट्वीट कर दिए, मीडिया ने मुस्लिम कार्ड भी खेल लिया लेकिन तब भी रईस एक्टर के बेटे को जमानत नहीं मिली। जमानत के लिए कोर्ट में जद्दोजहद हो रही है इसके विपरीत एनसीबी ने कोर्ट के सामने आर्यन के खिलाफ काफी गंभीर सबूत पेश किए हैं। एनसीबी का दावा है कि आर्यन खान के तार इंटरनेशनल ड्रग्स रैकिट से जुड़े हैं। यह सब जांच का विषय है, और वो की जा रही है। इस आर्टिकल में हम मोरल की बात करेंगे। शाहरुख खान पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। पूरी दुनिया में शाहरुख  खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है । सुपरस्टार को यह जगह उनकी मेहनत के दम पर मिली है। बॉलीवुड में आने से पहले शाहरुख खान दिल्ली में मिट्टी का तेल बेचा करते थे। तेल बेचने से लेकर बॉलीवुड पर राज करने का सफर उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर किया जिसे चुटकियों में उनके बेटे आर्यन खान ने मिट्टी में ही मिला दिया। जांच के बाद कुछ भी हो लेकिन शाहरुख खान के नाम ये ड्रग्स का कंलक हमेशा के लिए जुड़ गया है। शाहरुख के अगर कुछ गुणों को आर्यन खान सीख लेते तो शायद वह आज जेल में नहीं होते।

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर आर्यन खान के समर्थन में आये ऋतिक रोशन, कानूनी सलाह को लेकर शेयर किया वीडियो 

 

शाहरुख खान से आर्यन को सीखनी चाहिए थी ये 5 चीजें

 

 1- शाहरूख खान पर ड्रग्स लेने जैसा अब तक ऐसा कोई आरोप नहीं लगा है। उन्हें कई इवेंट्स में सिगरेट पीते देखा गया हैं। भारत में सिगरेट को सरकार द्वारा बेचने और खरीदने की इजाजत है, लेकिन आर्यन खान पर आरोप है कि वह क्रूज पर ड्रग्स लेते पकड़े गये हैं। 

2- शाहरूख खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान बोला था कि उनके लिए फैमली से बढ़कर कुछ नहीं है। अगर आर्यन खान पर लगे आरोप सच हैं तो उन्होंने अपने पिता से फैमली वैल्यू नहीं सीखी। 

3- शाहरूख खान बॉलावुड के किंग खान हैं लेकिन उन्हें ये मुकाम उनकी मेहनत और स्मार्टनेस के कारण मिला है। दशकों तक शाहरूख खान ने बहुत मेहनत की है लेकिन आर्यन खान ने अपने पिता से ये हुनर नहीं सीखा।

4- शाहरूख खान के विश्वभर में नामी लोग दोस्त है लेकिन आर्यन खान को उनके जिन दोस्तों के साथ पकड़ा गया उन्होंने बहुत कम लोग ही जानते हैं। उनमें से कुछ के नाम पहले से ही ड्रग्स पेडलर्स के साथ जोड़े जा चुकें हैं। 

5- शाहरूख खान ने समाजिक कार्य जैसे की गरीबों की मदद, दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता जैसे काम करके समाज में सम्मान कमाया। आर्यन खान को लेकर एनसीबी का दावा है कि वह किसी इंटरनेशन ड्रग्स रैकिट के साथ जुड़े हैं।

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा