मुंबई ड्रग्स केस: आर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत, सुनवाई 14 अक्टूबर तक के लिए टली

By अंकित सिंह | Oct 13, 2021

मुंबई ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज सेशंन कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि यह सुनवाई कल तक (14 अक्टूबर) के लिए टल गई। इसका मतलब साफ है कि फिलहाल आर्यन खान को जमानत नहीं मिल सकी है। आपको बता दें कि कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था जिसके बाद उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा गया है। एनसीबी इस मामले को लेकर लगातार पूछताछ कर रही है और हर सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है। वहीं, मुंबई तट के नजदीक क्रूज शिप पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को अदालत में दावा किया कि अबतक की जांच में आर्यन खान की साजिश में संलिप्तता और मादक पदार्थ की अवैध खरीद एवं उपभोग में भूमिका का खुलासा हुआ है। एनसीबी ने अदालत में दाखिल हलफनामा में यह भी बताया कि आर्यन खान कुछ लोगों के संपर्क में थे जो मादक पदार्थ की खरीद में अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य प्रतीत होते हैं। 

प्रमुख खबरें

Shalini Pandey बनीं डीपफेक का नया शिकार! वायरल AI वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की रिपोर्ट करने की अपील

Pune से Fadnavis का वार: CJP को बताया Congress Jitao Programme, विपक्ष पर भड़के

जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा