GFP के तीन विधायकों, 3 निर्दलीयों ने गोवा में BJP को समर्थन जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2018

पणजी। गोवा फारवार्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने इस तटीय राज्य में अपनी सरकार के स्थायित्व की कोशिश में जुटी भाजपा के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया। जीएफपी के प्रमुख विजय सरदेसाई और पार्टी के दो अन्य विधायक तथा तीन निर्दलीय विधायक रविवार को जब भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों से मिलने पहुंचे तब उन्होंने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

राज्य के कृषि मंत्री सरदेसाई गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के विश्वासपात्र समझे जाते हैं। दिन में इससे पहले सरदेसाई ने कहा था कि जीएफपी पर्रिकर के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘हम किसी से बात नहीं कर रहे हैं और न कि कोई हमसे बात कर रहा है।’

प्रमुख खबरें

Czar Kasparov Taunt on Rahul Gandhi | एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में शामिल होते हुए नहीं देख सकता, शतरंज के महारथी खिलाड़ी का राहुल गांधी पर तंज

Kerala: वायनाड के लोगों के उम्मीद, रायबरेली से जीत जाने के बाद भी हमें नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी

40 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई PM सुनक की टेंशन, लेबर पार्टी ने कर दी आम चुनाव कराने की मांग

कैंपेन के लिए फंड नहीं दे पा रही पार्टी, पुरी से कांग्रेस कैंडिडेट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार