जब तक Rahul Gandhi कांग्रेस में हैं, पार्टी को कोई नहीं बचा सकता : Acharya Pramod Krishnam

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2024

कांग्रेस से निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वह (राहुल) पार्टी में हैं, कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता। कृष्णम ने संवाददाताओं से बातचीत में यहां कहा, कांग्रेस की बर्बादी के लिए केवल एक व्यक्ति जिम्मेदार है, जिसका नाम राहुल गांधी है। जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘वह खुद अपने अस्तित्व के लिये लड़ रही हैं। उन्हें भी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्हें भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, जबकि वह कांग्रेस पार्टी की सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं।’’ कल्कि धाम के पीठाधीश्वर कृष्णम को फरवरी में कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

भारत के लिए नेपाल ने पलट दिया पूरा नियम, नोट बैन पर सरकार का बड़ा फैसला

Jordan किंग से मिलकर मोदी ने किया ऐसा ऐलान, झूम उठे 140 करोड़ भारतीय

Pakistan से जबरदस्त बदला लेने वाला है इजरायल, एक्शन मोड में मोसाद!

IPL 2026 | आईपीएल 26 मार्च से 31 मई के बीच होगा, जान लीजिए इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ी हर जानकारी