चुनाव आते ही भाजपा के लोग धर्म और जाति की बात करते हैं : Kishori Lal Sharma

By Prabhasakshi News Desk | Nov 19, 2024

अमेठी (उप्र) । अमेठी से कांग्रेस के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो इसके नेता ‘‘धर्म और जाति’’ और ‘‘समाज को विभाजित’’ करने की बात करते हैं। किशोरी लाल शर्मा यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे जो अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर पूछे गए सवाल पर किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है।

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुई बच्चों की मौत को दुखद बताते हुए सांसद शर्मा ने कहा, ‘‘यह उत्तर प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में भारी कमियों का परिणाम है। अस्पतालों में व्यवस्थाएं खस्ता हाल हैं, कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये लोग व्यवस्थाओं को ठीक करने के बजाय शमशान और कब्रिस्तान की बात करते हैं।’’ कांग्रेस द्वारा उपचुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की तरफ से समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रही है और गठबंधन के सभी दल उसे अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी सीट पर ‘इंडिया’ के उम्मीदवार जीतेंगे।

प्रमुख खबरें

ISSF World Championship में भारत का जलवा, 50 मीटर पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड

IDBI Bank के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म

2.3 अरब डॉलर Loss के बाद Air India बढ़ाएगी बड़े विमानों का Fleet, नेटवर्क सुधारने पर जोर

Oman तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत