Shukra ki Mahadasha ke Fal: शुक्र की महादशा चलते ही व्यक्ति का होता है भाग्योदय, राजाओं की तरह बिताता है जिंदगी

By अनन्या मिश्रा | Oct 28, 2023

शुक्र की महादशा को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। जिसकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। उस व्यक्ति को सारी सुख-सुविधाएं मिलती हैं और वह राजा जैसा जीवन बिताते हैं। बता दें कि शुक्र की महादशा 20 साल तक चलती है। शुक्र की महादशा में व्यक्ति को खूब धन और वैभव मिलता है। हिंदू धर्म में शुक्र ग्रह को  धन-दौलत, प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख और आकर्षण देने वाला ग्रह माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होता है। वह व्यक्ति बेहद आकर्षक और खूब धन पाता है। 

शुक्र की महादशा का फल 

आपको बता दें कि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च स्थिति में होता है और शुक्र की महादशा शुरू होते ही उसका भाग्योदय हो जाता है। शुक्र की महादशा में व्यक्ति के सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं। उस ग्रह व्यक्ति को विलासिता, धन, सौंदर्य और प्रेम देता है। शुक्र की महादशा जातकों को अपार संपत्ति का मालिक बना देती है। ऐसे व्यक्तियों का जीवन प्रेम-रोमांस से लबरेज रहता है। वहीं जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में होता है। उस व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी होती है और उनका जीवन संघर्षों में बीतता है।

इसे भी पढ़ें: Rahu Ketu Upay: राहु-केतु के दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये खास उपाय, दूर होंगे सारे कष्ट

जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में होता है उनको शुक्र की महादशा अशुभ फल देती है। शुक्र की महादशा 20 साल तक चलती है। ऐसे में शुक्र ग्रह के अशुभ होने पर जातक को 20 सालों तक आर्थिक चुनौतियां और कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। ऐसे व्यक्ति को सुख-सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इसलिए शुक्र ग्रह के दोष को या उसके अशुभ फल से बचने के लिए व्यक्ति को कुछ उपाय करने चाहिए।

नीच के शुक्र के उपाय

जब व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह नीच स्थिति में होता है तो व्यक्ति का जीवन गरीबी, कष्य और अभावों से भर जाता है। ऐसे में शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शुक्रवार के दिन शुक्र देव और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

शुक्रवार के दिन शुक्र देव के बीज मंत्र 'शुं शुक्राय नम:' का जाप करने से व्यक्ति को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा कर उन्हें चावल की खीर या फिर दूध की मिठाई का भोग लगाएं।

शुक्रवार के दिन जातक को चीटियों को आटा और शक्कर खिलाने से शुक्र दोष से राहत मिलती है।

इसके अलावा शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से संबंधित दही, घी, दूध, सफेद कपड़ों, सफेद मोती  आदि का दान करें।

शुक्रवार के दिन प्रयास करें कि सफेद कपड़े पहनें और सफेद चीजों का इस्‍तेमाल करें।

प्रमुख खबरें

Pew Research Center रिपोर्ट: 2035 तक ईसाई समुदाय से आगे निकल जाएगी मुस्लिम आबादी

ATP Finals में Carlos Alcaraz ने Daniil Medvedev को दी मात, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Punjab Assembly Election 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस! 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन, चन्नी और राजा वड़िंग समेत कई दिग्गजों को मिली जगह

Kerala Farmers को धान खरीद पर बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए 49.96 करोड़ रुपये