Asaduddin Owaisi के दिल्ली स्थित आवास के दरवाजे के शीशे टूटे मिले, पुलिस की जांच जारी

By रेनू तिवारी | Aug 14, 2023

नयी दिल्ली। असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर के दरवाजे के शीशे टूटे मिले हैं। पुलिस ने जांच जारी कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर या ऐसी कोई अन्य चीज नहीं मिली है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली आवास के दरवाजे के दो शीशे टूटे हुए पाए गए हैं।

असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास के दरवाजे के शीशे टूटे मिले 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर या ऐसी कोई अन्य चीज नहीं मिली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास के दरवाजे पर लगे दो शीशे टूटे हुए मिले हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Independence Day 2023 | स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर 1,800 विशेष अतिथि को किया गया आमंत्रित, सेल्फी पॉइंट बनाए गए

 

पुलिस की जांच जारी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर या ऐसी कोई अन्य चीज नहीं मिली। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इलाके की छानबीन कर रही है और जांच जारी है।इससे पहले 19 फरवरी को दिल्ली में औवेसी के घर पर हमला हुआ था। पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाश उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे और पथराव किया, जिससे खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद ओवैसी ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में, ओवैसी ने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात उपद्रवियों द्वारा उनके दिल्ली आवास पर पथराव किया गया। 2014 के बाद से औवेसी के आवास पर यह पांचवां हमला था। 

प्रमुख खबरें

सचिन के साथ मैदान पर उतरे प्रिंस विलियम, बच्चों संग खेला गली क्रिकेट, वीडियो वायरल

चक्रवाती तूफान का खतरा: Odisha सरकार ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के दिए आदेश

Menopause और Breast Cancer का क्या है संबंध, बढ़ती उम्र में क्यों बढ़ता है खतरा

किश्तवाड़ SPO मौत मामला: Tariq Hameed Karra के सेना पर बयान के विरोध में BJYM का प्रदर्शन