Menopause और Breast Cancer का क्या है संबंध, बढ़ती उम्र में क्यों बढ़ता है खतरा

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 16, 2026

किसी भी महिला का मेनोपॉज की जिंदगी का एक ऐसा पड़ाव है, जहां उनके शरीर में कई हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। मेनोपॉज में पीरियड्स आना बंद हो जाता है। वहीं, एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल में काफी बदलाव देखने को मिलता है।

इस दौरान हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना आना, नींद न आना, वजन बढ़ना और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपने भी कई बार सुना होगा कि मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते है पूरी जानकारी।

क्या मेनोपॉज के बाद बढ़ जाता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा?

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, मेनोपॉज को ब्रेस्ट कैंसर का कारण कहना गलत है, लेकिन यह बात पूर्ण रुप से एकदम सही है उम्र बढ़ने के साथ ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम देखने को मिलता है। दरअसल, ज्यादातर महिलाओं को 45 से 55 साल की उम्र के बीत होता है।

वैसे यह बदलाव उस उम्र में आता है जब ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ने लगता है इसलिए अक्सर इन दोनों बातों को जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, ब्रेस्ट कैंसर के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें बढ़ती उम्र, परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास, कुछ जेनेटिक बदलाव, मोटापा और लंबे समय तक कुछ हार्मेनल थेरेपी बढ़ने लगता है इस कारण से इन दोनों बातों को जोड़कर देखा जाता है।

लेकिन ब्रेस्ट कैंसर होने के कई और कारण हो सकते हैं। इनमें बढ़ती उम्र, परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास, कुछ जेनेटिक बदलाव, मोटापा और लंबे समय तक कुछ हार्मोनल थेरेपी जरुर लें।

मेनोपॉज के बाद इन महिलाओं को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत


- यदि आपके परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास रहा है, तो जोखिम बढ़ सकता है।

- मेनोपॉज के बाद शरीर में फैट टिश्यू एस्ट्रोजन बनाने का एक स्रोत बन जाता है। ज्यादा वजन और मोटापा ब्रेस्च कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

- जिन महिलाओं को 55 वर्ष के बाद मेनोपॉज होता है, उनमें एस्ट्रोजन ज्यादा समय तक रहता है, ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम अधिक रहता है।

मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

- ब्रेस्ट या अंडरआर्म में गांठ महसूस होना।

- ब्रेस्ट के आकार या बनावट में अचानक बदलाव आना।

- निप्पल का अंदर की तरफ मुड़ना।

- निप्पल से बिना दबाए खून या असामान्य डिस्चार्ज होना।

- ब्रेस्ट की त्वचा पर गड्डे, लालिमा या संतरे के छिलके जैसी बनावट दिखना।

- ब्रेस्ट में काफी समय से दर्द और असहजता महसूस होना।

प्रमुख खबरें

किश्तवाड़ SPO मौत मामला: Tariq Hameed Karra के सेना पर बयान के विरोध में BJYM का प्रदर्शन

बुरी तरह से जल उठा बांग्लादेश, होगा तख्तापलट? भारत में बैठे-बैठे शेख हसीना ने चला कौन सा दांव

Bihar Tourism का केंद्र बना Rohtas का Tutla Bhavani Waterfall, 200 मीटर से गिरता है पानी

Tripura Civic Polls: सुरक्षा के लिए मांगी गई CAPF की 25 कंपनियां