असफल रहे LG मनोज सिन्हा, असदुद्दीन ओवैसी बोले- कश्मीर में पंडित सुरक्षित नहीं

By अभिनय आकाश | Aug 16, 2022

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है। वहीं पिंटू कुमार हमले में घायल हो गए। पूरे मामले में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि ये केंद्र सरकार की विपलता का एक और उदाहरण है। ओवैसी ने कहा कि कश्मीरी पंडित अब कश्मीर छोड़ना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : डल झील पर 7500 वर्ग फुट का तिरंगा फहराया गया

बता दें कि शोपियां के छोटेपोरा इलाके में एक सेब के बाग में नागरिकों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत। पीड़िता के परिवार ने उनके निधन पर शोक जताया है। घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल दोनों अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। सुनील भट्ट औऱ उनके भाई अपने सेब के बागान में जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनसे नाम पूछा और फिर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। टारगेट किलिंग में कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई। जबकि फायरिंग में परतिंबर नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला