श्रीनगर में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नौकरी को पक्का करने की माँग की

By नीरज कुमार दुबे | Mar 30, 2022

कश्मीर घाटी में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मांग की कि उन्हें दिया जाने वाला पारिश्रमिक बढ़ाया जाये। श्रीनगर शहर के प्रेस एंक्लेव में किये गये प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए उनका पारिश्रमिक बढ़ाया जाये और सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत उन्हें भी लाया जाये। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि उनसे निर्धारित घंटों से ज्यादा काम कराया जाता है लेकिन बहुत कम पारिश्रमिक दिया जाता है। आशा कार्यकर्ताओं ने पक्की नौकरी की मांग करने के साथ ही सरकार से दिहाड़ी मजदूरों की भी सुध लेने की अपील की। प्रभासाक्षी संवाददाता ने इन आशा कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी मांगों को जाना।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार