अशोक चव्हाण ने CAA को माना असंवैधानिक, महाराष्ट्र में लागू न किये जाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

नागपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून को ‘‘असंवैधानिक’’ बताया और कहा कि इसे महाराष्ट्र में लागू नहीं किया जाना चाहिए। संशोधित नागरिकता कानून के आस्तित्व में आने के बाद से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर समेत देश के बड़े हिस्से में इसके विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

 

नए नागरिकता कानून के विरोध में नयी दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समेत कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने प्रदर्शन किए।

इसे भी पढ़ें: भारत को दक्षिण एशिया का अनाथालय क्यों बना देना चाहते हैं ?

चव्हाण ने महाराष्ट्र विधानसभा में इस मामले को उठाया और कहा, ‘‘यह असंवैधानिक कानून है। इसे राज्य में लागू नहीं किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ कॉलेज छात्र इस कानून के विरोध में हैं और उन्होंने पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति समर्थन जताया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Pune Land Deal: चार्जशीट में Parth Pawar का नाम नहीं, जानें EOW की जांच में कौन-कौन फंसा

Budget Session: Lok Sabha में INDIA ब्लॉक का जोरदार हंगामा, नारेबाजी के बाद कार्यवाही स्थगित

Uttarakhand Bus Accident: देहरादून के कालसी में खाई में गिरी बस, 3 की मौत, SDRF का Rescue Operation जारी

Maharashtra में बड़ा हादसा टला, उड़ान से ठीक पहले Pankaja Munde के Helicopter में आई खराबी