तल्खी के बीच साथ दिखे अशोक गहलोत और सचिन पायलट, राजस्थान के सीएम ने कहा यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Nov 29, 2022

आपसी अनबन के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक बार फिर से साथ नजर आए। हाल ही में अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया था। जवाब में सचिन पायलट ने भी उनसे कहा था कि कीचड़ उछाले से कुछ नहीं होगा, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। इन सब के बीच राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस लगातार तैयारी कर रही है। दिसंबर में राहुल गांधी के भारत चोरो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसी को लेकर आज बैठक हुई। इस बैठक में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक साथ दिखे। दोनों ने एक साथ आकर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा जिस राज्य से निकल रही है वहां कांग्रेस का बड़ा नुकसान करती जा रही है

इसके साथ अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल जी जिस रूप में यात्रा को लेकर चल पड़े हैं इससे पूरे देश के अंदर एक नई आशा की किरण जागी है। आने वाले दिनों में यात्रा तो समाप्त हो जाएगी लेकिन देश के अंदर जो माहौल बना है वो माहौल देश में जो चुनौती, तनाव और हिंसा का माहौल है इसे लेकर जो मुद्दा राहुल जी ने पकड़ा है उसे पूरे देश ने स्वीकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गुजरात में जिस प्रकार घूम रहे हैं,इस प्रकार से यात्राएं वहां क्यों हो रही हैं? आप समझ सकते हैं कि इतने घबराए हुए और बौखलाए हुए हैं क्योंकि राहुल गांधी की यात्रा का संदेश इतना शानदार है। वहीं, सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की राजस्थान में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा काफी यादगार रहेगी, यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी, हर वर्ग के लोग इस यात्रा से जुड़ेंगे। कार्यकर्ता और नेता भी इस यात्रा से जुड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा