'अगर मेरा बस चले तो गैंगस्टर और रेप करने वालों के बाल काटकर बाज़ार में परेड कराऊं', अशोक गहलोत का बयान

By अंकित सिंह | Jan 05, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर मेरा बस चले तो रेपिस्ट के बाल कटवा कर पूरे लोगों के बीच परेड कराऊं। दरअसल, अशोक गहलोत उदयपुर में थे। वह मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर मेरा बस चले तो मैं गैंगस्टर और रेप करने वालों के बाल काटकर बाज़ार में सामूहिक परेड कराऊं और जनता देखेगी कि यह रेपिस्ट आदमी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो रेपिस्ट टाइप लोग हैं वह रेप करना भूल जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका का आदेश सर्वोपरि होता है और हमें उसे हिसाब से चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश