Modi के लाल डायरी वाले बयान पर Ashok Gehlot का पलटवार, यह पीएम की कल्पना, लाल टमाटर-सिलेंडर की बात क्यों नहीं करते

By अंकित सिंह | Jul 27, 2023

राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति दिलचस्प हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच वर्ग पलटवार का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज के सीकर में थे। सीकर में उन्होंने अशोक गहलोत की सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने लाल डायरी का भी जिक्र किया। वर्तमान में देखें तो राजस्थान में लाल डायरी की खूब चर्चा है। दरअसल, गहलोत सरकार से निष्कासित मंत्री राजेंद्र गुढ़ा विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। इस डायरी को उनसे छीन लिया गया था। इसके बाद राजेंद्र गुढ़ा ने दावा किया था कि इस लाल डायरी में कांग्रेस के कई नेताओं के राज छिपे हुए हैं। अब इसके बाद से भाजपा लाल डायरी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर निशाना साधा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: PMO-CM के ट्विटर वॉर के बीच राजस्थान में बोले पीएम मोदी, गहलोत जी आज नहीं आ सके क्योंकि...

मोदी ने क्या कहा था

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार चलाया है। झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की 'लाल डायरी'। उन्होंने कहा कि कहते हैं इस 'लाल डायरी' में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि 'लाल डायरी' के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस 'लाल डायरी' का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये 'लाल डायरी' इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।  

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Delhi Metro के 17 स्टेशन बंद करने पर केंद्र और DMRC से मांगा जवाब

होने वाली है पुतिन की एंट्री, तभी उससे पहले भारत में रूस ने उतारे 3 मिलिट्री विमान

Rohit Sharma ने West Indies ODI सीरीज के लिए कसी कमर, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

Haryana में लाभार्थियों की बल्ले-बल्ले! जुलाई की 19 करोड़ से अधिक की Subsidy सीधे खाते में