अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना की आलोचना करते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया। गहलोत ने साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट किया,‘‘वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस तरह की कायराना हरकत निंदनीय है।’’ इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए गहलोत ने लिखा कि इसकी गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी तोड़फोड़ की निंदा की है।

इसे भी पढ़ें: मोरक्को : स्पेन में घुसने के लिए मची भगदड़ में 18 प्रवासियों की मौत

उल्लेखनीय है कि केरल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय के बाहर सत्ताधारी दल माकपा की विद्यार्थी शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के विरोध मार्च ने शुक्रवार को तब हिंसक रूप ले लिया, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से लोकसभा सदस्य के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी