अशोक गहलोत की मांग, असम में ईवीएम मशीन को लेकर चल रहे विवाद की जांच हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि असम में ईवीएम मशीन को लेकर चल रहे विवाद पर चुनाव आयोग को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए थी। उन्होंने इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘असम ईवीएम प्रकरण में चुनाव आयोग को कांग्रेस की ओर से पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार द्वारा दाखिल याचिका को गंभीरता से लेना चाहिए। पहले ही ईवीएम को लेकर विवाद चल रहा है, ऐसे में चुनाव आयोग को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए थी जो यहां नहीं दिखी। इसकी जांच होनी चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी संसद भवन के बाहर कार ने पुलिस अधिकारियों को कुचला, एक अधिकारी की मौत

गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनावों के समय प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरूपयोग कर सरकारों को गिराने के प्रयास भाजपा के तौर-तरीके बन गये है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी जानते है कि पश्चिम बंगाल में इस तरीके का उपयोग करते हुए भाजपा ने बडी संख्या में तृणमूल कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी में लिया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज