Rajasthan: बजट से पहले अशोक गहलोत ने किसानों के साथ की बैठक, भाजपा पर निशाना साधते हुए कही ये बात

By अंकित सिंह | Dec 09, 2022

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज किसानों के साथ बड़ी बैठक की है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राजस्थान सरकार की ओर से बजट पेश किया जाने वाला है। आपको बता दें कि राजस्थान में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। यही कारण है कि इस बार अशोक गहलोत सभी वर्गों को साधते हुए बजट लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने किसानों के साथ बड़ी बैठक की है। बैठक के बाद उन्होंने भाजपा पर भी जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि लोकतंत्र में आलोचना सुनना चाहिए। हम भाजपा वालों की तरह नहीं है जो आलोचना को बर्दाश्त ना कर पाए। हम इसे सुनेंगे, इसमें सुधार करेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: जन्मदिन के अवसर पर अशोक गहलोत सहित राजस्थान में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को बधाई दी


अपने बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर साल किसानों का बजट अलग पेश किया जाएगा। इससे किसानों में जागरूकता आएगी कि सरकार किसानों का अलग बजट पेश कर रही है तो हम(किसान) उनको नए-नए सुझाव दें। उन्होंने कहा कि इससे हम और आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना होती है उनकी कमी बताई जाती है, हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम भाजपा वालों की तरह नहीं है कि आलोचना को बर्दाश्त ना करें। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार अलग से कृषि बजट लाने का ऐतिहासिक निर्णय किया। 

 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: अशोक गहलोत ने कहा पड़ोसी राज्य से आकर अपराध करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


गहलोत ने कहा कि प्रदेश की करीब दो-तिहाई आबादी विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं पानी की कमी के बावजूद अपनी मेहनत से कृषि के क्षेत्र में प्रदेश को हमेशा अग्रणी पायदान पर रखने का सार्थक प्रयास करती है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि बजट में ऐसे प्रावधान करें, जिससे राज्य के किसानों तथा पशुपालकों की आय बढ़े और वे खुशहाल हों। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन एवं इससे जुड़े क्षेत्र राज्य की जीडीपी एवं अर्थव्यवस्था की धुरी है। राज्य सरकार इस बार के बजट के माध्यम से प्रदेश के किसानों तथा पशुपालकों की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आवश्यक प्रावधान करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।

प्रमुख खबरें

भारतीय सेना को AI आधारित समाधान देगा NSUT, MoU हुआ साइन

रेल किराए में वृद्धि, खड़गे का केंद्र पर वार, बोले- आम जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही मोदी सरकार

23 जिलों वाला हुआ हरियाणा, हिसार की सीमाएं बदली, CM ने की थी घोषणा

Om Namah Shivaya Chanting Rules: सोमवार को ओम नमः शिवाय का ऐसे करें जाप, भोलेनाथ प्रसन्न होकर देंगे वरदान