अशोक गहलोत बोले, देश को एक नई दिशा देगा भारत बचाओ रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार जिस नीति के तहत काम कर रही है उसमें जनता के प्रति जवाबदेही बिल्कुल भी नहीं है। गहलोत रविवार को 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित  भारत बचाओ  रैली की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 

गहलोत ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि कांग्रेस पार्टी देश के चहुंमुखी विकास के लिये देश का नेतृत्व करे। उन्होंने कहा कि आगामी 14 दिसम्बर को सोनिया गॉंधी जी के आह्वान पर आयोजित होने वाली रैली देश को एक नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाले विभिन्न राज्यों में जनता का विश्वास जीतने में नाकाम रहे हैं। उप चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विभिन्न राज्यों में सफलता मिली है।  उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है इसलिये हम सबको गॉंव-ढाणी तक पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिये जनता को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आगामी समय में  प्रशासन शहरों के संग  अभियान चलाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करेगी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान की जनता को गहलोत ने दिया आश्वासन, कहा- हमारा प्रयास है लोगों को मिले स्वास्थ्य का अधिकार

बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आज देश में जैसी परिस्थितियां हैं और केन्द्र की भाजपा सरकार जिस प्रकार से अराजकता के साथ राज कर रही है उससे आम जनता परेशान है, बढ़ती मॅंहगाई, गिरती अर्थव्यवस्था व बेरोजगारी के कारण आम जनता को मूलभूत आवश्यक वस्तुओं के लिये भी समझौता करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वेषपूर्ण राजनीति को अंजाम देकर जनादेश का दुरूपयोग कर रही है। ऐसे में हम सभी कांग्रेसजनों का दायित्व है कि जनहित में देश की जनता की बदहाली को उजागर करें और केन्द्र की भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करें। उन्होंने कहा कि आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेसजन प्रदेश से भाग लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनादेश का उपयोग स्वहित साधने के लिये किया है और जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 38.12 प्रतिशत मतदान

DC vs RR: हमें हराना मुश्किल होगा... राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले रिकी पोंटिंग का बयान

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाब, लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकी ढेर

TMC का CEC से अनुरोध, फेज 1-2 के लिए सीट वाइज वोटिंग रिपोर्ट प्रदान किया जाए