अशोक गहलोत का तंज, भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद फरोख्त से जुड़े एक वीडियो को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है और वह उसे सबक सिखाएगी। यह कथित वीडियो गुजरात में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके एक पूर्व विधायक का बताया जाता है जो कथित तौर पर विधायकों की खरीद फरोख्त की बात करते लग रहे हैं। गहलोत ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘‘हम हमेशा कहते आए हैं कि सत्ता हथियाने के लिए भाजपा खरीद फरोख्त करती है और यह सबके सामने आ गया है कि किस प्रकार विधायकों की खरीद-फरोख्त की जाती है। भाजपा ने इसे चलन बना लिया है।’’ गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा है, ‘‘इन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में हॉर्स ट्रेडिंग की और पिछले दिनों राजस्थान में भी पुरजोर प्रयास किया लेकिन हमारे विधायकों ने इनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया।’’

प्रमुख खबरें

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात

मणिपुर हिंसा के 24,000 पीड़ित परिवारों को अब तक क्यों नहीं मिला लाभ? Supreme Court ने Justice Mittal Committee से मांगी रिपोर्ट

Tarun Tejpal Rape Case: Sudhanshu Trivedi ने Congress को घेरा, पूछा- क्या था रिश्ता?