गहलोत का पीयूष गोयल पर निशाना, कहा- PM को रेल मंत्री से मंत्रालय वापस लेना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को उनके गृहस्थान पर पहुंचाने के लिए शुरू की गयी श्रमिक विशेष ट्रेनों की लेट-लतीफी को लेकर शनिवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री को गोयल से उनका मंत्रालय लेने की सलाह दी। गहलोत के अनुसार भारतीय रेलवे में इस तरह की अव्यवस्था कभी देखने, सुनने को नहीं मिली। गहलोत ने ट्वीट किया, “कम से कम 40 श्रमिक स्पेशल ट्रेन देरी से पहुंचीं। एक ट्रेन को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ही नौ दिन लग गए। अब तक 80 मौत हो चुकी हैं।” उन्होंने आगे लिखा है, “मेरा प्रधानमंत्री को सुझाव है कि गोयल को बिना मंत्रालय का मंत्री बना दिया जाए क्योंकि हमने भारतीय रेलवे में इस तरह की अव्यवस्था अब तक कभी नहीं सुनी। ... उन्हें (गोयल को) केवल भाजपा के लिए धन जुटाने पर ध्यान केंद्रित करने दिया जाए।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश