अशोकनगर की वास्तुकला में झलकनी चाहिए मध्य प्रदेश के राज घरानों की वीर गाथाएँ: सिंधिया

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 16, 2025

अशोकनगर/भोपाल। केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अशोकनगर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संबंधित अधिकारीगण, स्थानीय विधायक, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में अशोकनगर शहर के प्रमुख तुलसी सरोवर के विकास, सौंदर्यीकरण और पर्यटन संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

तुलसी सरोवर बनेगा महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र

सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तुलसी सरोवर को केवल एक जल निकाय नहीं, बल्कि अशोकनगर का महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण केंद्र बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सरोवर पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए सुनियोजित पार्किंग सुविधा और हॉकर जोन का निर्माण करने और लेक फ्रंट डेवलपमेंट में स्थानीय चंदेरी पत्थर का उपयोग करने पर के निर्देश दिए ताकि निर्माण में स्थानीय संस्कृति की झलक हो। साथ ही, सरोवर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए आधुनिक लाइटिंग के प्रयोग पर भी विशेष बल दिया। 


अशोकनगर में दिखे मध्य प्रदेश के राजघरानों की वीर गाथाएँ:सिंधिया 

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि सभी वास्तुकलाओं में ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक वीर गाथाओं की छवि दिखनी चाहिए। सौंदर्यीकरण में मध्य प्रदेश द्वारा विभिन्न काल खंडों में लड़ी गई लड़ाइयों, उनके संघर्षों और विजय गाथाओं की कहानी झलकनी चाहिए। इन कलाओं से स्पष्ट रूप से वीर योद्धाओं की महान गाथाओं को संदेश मिलने चाहिए। 

बैजू बावरा और महात्मा गांधी की मूर्ति का प्रस्ताव

बैठक में केन्द्रीय मंत्री ने ग्वालियर के महान गायक बैजू बैवरा और महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बैजू बावरा के संबंध में कहा कि महान गायक का इतिहास इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और उनकी स्मृति में अशोकनगर में उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनकी विरासत को अमर करेगा। सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मूर्ति के कारण अशोकनगर को देशभर में एक विशिष्ट पर्यटन पहचान मिलेगी।

स्थानीय संस्कृति और परंपरा का बनाए रखें सम्मानः सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों में स्थानीय इतिहास, परंपरा और विरासत की झलक अवश्य परिलक्षित होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने हर प्रोजेक्ट के लिए टाइमलाइन सहित पूरा प्लान मांगा और साथ ही धनराशि का पूर्णत सही उपयोग करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अशोकनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, साथ ही सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से आकर्षक बनाना है, यही हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान सिंधिया ने सभी से शहरवासियों के सहयोग और सक्रिय सहभागिता से ही अशोकनगर को एक उदाहरणीय शहर बनाने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?