Ashram 3: इंतज़ार ख़त्म! जल्द लौट रहे हैं बाबा निराला, बॉबी देओल ने दिखाई 'आश्रम 3' की पहली झलक

By प्रिया मिश्रा | May 12, 2022

एमएक्स प्लेयर की हिट वेब सीरीज़ 'आश्रम' के पहले और दूसरे सीजन की जोरदार सफलता के बाद अब डायरेक्टर प्रकाश झा ने जल्द ही इसके तीसरे सीजन से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि 'आश्रम 3' का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें आग की लपटें नज़र आ रही हैं। इस मोशन पोस्टर में आश्रम 3 का लोगो साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर के आने के बाद से फैंस की उत्सुकता काफी ज़्यादा बढ़ गई थी। 

आश्रम 3 के मोशन पोस्टर को बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। हालांकि, अभी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट हैं। बता दें कि इस सीरीज की शूटिंग और डबिंग का काम पूरा हो चुका है, जिसका ऐलान खुद संदीप ने किया था। मोशन पोस्टर के आने के बाद से दर्शकों को सीजन 3 का बेसब्री से इन्तजार है। मोशन पोस्टर को देखकर यह बात साफ़ है कि इस बार मामला और भी रोमांचक होनेवाला है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा को हिट बनाने में है इन टॉप स्टूडियोज़ का योगदान, यहाँ मौजूद हैं दुनिया की सबसे बड़ी शूटिंग लोकेशन्स

आपको बता दें कि आश्रम वेब सीरीज में 'बाबा निराला' के किरदार में बॉबी देओल के काम की खूब सराहना हुई थी।  इस वेब सीरीज में बॉबी देओल काशीपुर वाले बाबा निराला के मुख्य किरदार में नजर आते हैं। वेब सीरीज में दिखाया गया है कि बाबा निराला आस्था के नाम पर लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ करता है और पूरे इलाके पर अपना राज कायम करना चाहता। इस वेब सीरीज की कहानी ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu और Puducherry उपचुनाव: TVK और AINRC शुरुआती रुझानों में आगे

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू