अश्विनी चौबे की मांग, नीतीश कुमार को बनाया जाए देश का उप प्रधानमंत्री, JDU ने याद दिलाया अमित शाह का बयान

By अंकित सिंह | Apr 10, 2025

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विनी चौबे ने मांग की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री का दर्जा मिलता है तो इससे बिहार धन्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें जगजीवन राम के बाद दूसरा उप प्रधानमंत्री मिल जाएगा। यह बिहार के लिए गौरव की बात होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह मेरी निजी इच्छा है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में जदयू विधायक के भांजे की गोली मारकर हत्या, सम्राट चौधरी बोले- यह पारिवारिक मामला, अपराध नहीं

जदयू का जवाब

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने अश्वनी चौबे के बयान से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है, यह उनका विषय नहीं है। नीरज कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का जिक्र किया जो उन्होंने पटना में दिया था। उनके मुताबिक अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार का नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राजनीतिक जोड़ी से विपक्ष राजनीतिक रूप से लकवा ग्रस्त घोषित हो गया है। नीरज कुमार के मुताबिक एनडीए ने 30 सीटों पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि 174 से ज्यादा सीटों पर हमारी बढ़त है। नीतीश कुमार से जनता को उम्मीद है। जनता उन्हें उम्मीद भरी निगाहों से देखते है।

प्रमुख खबरें

मनोज जरांगे को 500 करोड़ रुपये देने के दावे पर बोले Shrikant Shinde, जांच से सब स्पष्ट होगा

Subhash Ghai के 50 साल पूरे होने पर रिलीज हुआ Manya का पोस्टर, वकील बने Shreyas Talpade

ठाणे में Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी जेल भेजे गए

Manipur के कांगपोकपी में SoO शिविर पर सुरक्षाबलों का कब्जा, 17 लोग हिरासत में लिए गए