Purana Qila में ASI नहीं कर सकी ऐतिहासिक साइट की सुरक्षा, बारिश के कारण हुआ नुकसान

By रितिका कमठान | Jun 30, 2023

दिल्ली में मॉनसून दस्तक देने लगा है। इसी बीच दिल्ली में स्थित पुराना किला में जारी काम पर बारिश के कारण खलल पड़ गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की लापरवाही के कारण पुराना किला में 2,500 वर्षों से अधिक की ऐतिहासिक विरासत के उत्खनन अवशेषों की रक्षा नहीं हो सकी है।

सूत्रों के अनुसार, तिरपाल जैसी अस्थायी व्यवस्था खुदाई स्थलों की सुरक्षा करने में विफल रही और कई अवशेष क्षतिग्रस्त हो गए। इस साइट पर कुषाण काल की कच्ची ईंटें थी, जो कि बारिश के पानी के संपर्क में आने से पानी में घुल गई थीं। हालांकि एएसआई की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस मामले में सभी जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि साइट को बारिश से बचाया जा सके और इसे बारिश से कोई नुकसान ना हो। 

मंत्री ने की थी घोषणा

बता दें कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने इन स्थलों की सुरक्षा के बारे में हालिया घोषणा की थी। बीते 30 मई को केंद्रीय मंत्री ने कहा था, "उत्खनित अवशेषों को संरक्षित किया जाएगा और एक शेड प्रदान किया जाएगा। साइट को एक ओपन-एयर साइट संग्रहालय के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आगंतुक दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे।"

जी20 का केंद्र आकर्षण होगा पुराना किला

बता दें कि जी20 सम्मेलन को लेकर एएसआई के अधिकारियों ने दावा किया था कि इस आयोजन में पुराना किला मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। पुराना किला में हुई खुदाई में मिले अवशेष पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। हालाँकि, साइट पर मौसम से बचने के उद्देश्य से कोई खास सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है, जिस कारण साइट को नुकसान हो गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Weather | दिल्लीवालों को गर्मी से रात में भी नहीं मिली राहत! पिछले चार साल में मौसम की सबसे गर्म रातें दर्ज

Kanwar Yatra 2026 | मेरठ प्रशासन की डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी, 12 फीट से ऊंचे डीजे बजाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

भारतीय फिल्म उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, केंद्र सरकार ने Prasoon Joshi की अध्यक्षता में बनाया हाई-लेवल स्टडी ग्रुप

Banking Sector में बड़ी हलचल, Axis Bank के CFO पुनीत शर्मा ने क्यों छोड़ा पद, जानें क्या है वजह।