Asia Cup 2023: शाहिद अफरीदी पीएम मोदी से की खास अपील, कहा- प्लीज दोनों देशों के बीच क्रिकेट होने दें

By अंकित सिंह | Mar 21, 2023

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते खराब बने हुए हैं। खराब रिश्तों की वजह से तमाम चीजों पर असर पड़ा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला भी नहीं हो रही है। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट टीम आईसीसी के टूर्नामेंटों में आपस में भिड़ते हैं। हालांकि, दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच एशिया कप को लेकर विवाद जारी है। दरअसल, इस बार का एशिया कप पाकिस्तान में होना था। लेकिन बीसीसीआई ने साफ तौर पर कह दिया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। बीसीसीआई ने इसको लेकर सुरक्षा का हवाला दिया है। अब इसी पर पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी रहे शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है। शाहिद अफरीदी ने मजाकिया भरे लहजे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि मोदी साहब क्रिकेट होने दो। 

इसे भी पढ़ें: हम बायें हाथ के या दाहिने हाथ के गेंदबाजों को नहीं देखते, विकेट तो विकेट होता है : Rohit

अफरीदी ने कहा कि बीसीसीआई काफी मजबूत बोर्ड है लेकिन उसे 'दुश्मन' बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि 'दोस्त' बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी से दोस्ती करना चाहते हैं और वह हमसे बात नहीं करता है तो हम क्या कर सकते हैं? "अगर हम किसी से दोस्ती करना चाहते हैं और वह हमसे बात नहीं करता है तो हम क्या कर सकते हैं? जब आप अधिक दोस्त बनाते हैं, तो आप मजबूत हो जाते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पीसीबी एक 'कमजोर बोर्ड' है, अफरीदी ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। मैं कमजोर नहीं कहूंगा, लेकिन कुछ जवाब सामने (बीसीसीआई) से भी आए। 

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया